फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inauguration and foundation stone laying of schemes worth more than eight crores

Bageshwar News: आठ करोड़ से अधिक की योजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of schemes worth more than eight crores
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत गांसी में जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब आठ करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने मुनार से गांसी मोटर मार्ग के किमी चार में 4.79 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मोटर पुल का लोकार्पण किया। 3.29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए मोटर मार्ग का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से दुर्गम क्षेत्रों में आवाजाही सुगम होगी और ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और अन्य बाजारों तक पहुंचने में कम समय लगेगा। उन्होंने गांव में 20 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले आधुनिक पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा भुवन गढि़या, एसडीएम अनिल चन्याल, बीडीओ सुभाष लोहनी, बलवीर टाकुली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed