{"_id":"bcf89472135fc406660a81d57a31fc6c","slug":"in-the-villages-celebrated-the-foundation-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में भी मनाया राज्य स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में भी मनाया राज्य स्थापना दिवस
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में भी राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की सामान्य ज्ञान, सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज क्वैराली के बच्चों ने सुबह ग्वल मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस के छात्रों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें भरत सिंह, मनीष परिहार, सुनील कुमार, निर्मला रावत जीते।
विज्ञापन
डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने प्रतिभागियों को मेडल भेंट किए। वहां प्रधानाचार्य केडी पांडे, कैलाश अंडोला, गोपाल कृष्ण, शांति तिवारी आदि थे। राजकीय इंटर कॉलेज कांडा में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार जोशी की अगुवाई में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
शिविरार्थियों ने भारत स्वच्छ अभियान के तहत ग्राम पंचायत सखोला के ग्वल मंदिर, रास्ते, जलस्रोतों की सफाई की। प्रधानाचार्य शिवप्रसाद आर्य ने बच्चों को राज्य आंदोलन का इतिहास बताया। सांस्कृतिक, भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु वर्मा, जितिन कांडपाल, संजय पांडे जीते।
यहां बृजकिशोर वर्मा, जीएस कार्की, आलोक रावत, के. पांडे आदि थे। उधर राजकीय इंटर कॉलेज असों में बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध, पेंटिंग, खेलकूद प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर टम्टा ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
वहां पंकज कन्याल, मनीष कुमार, देेवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, गणेश राम, कमलेश रावत, मुकेश चंद्र, हर सिंह भंडारी ने उत्तराखंड का इतिहास बताया।