फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In the Collectorate affected the disaster of the Kuni village

कलक्ट्रेट में गरजे कुंवारी गांव के आपदा प्रभावित 

Sat, 28 Jul 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 28 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the Collectorate affected the disaster of the Kuni village
नारेबाजी करते ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
 आपदा पीड़ित कुंवारी गांव के बाशिंदों पर खतरा मंडरा रहा है। इस गांव में 106 परिवार आज भी खौफ से साये में जी रहे हैं। भू-वैज्ञानिक गांव को संवेदनशील करार दे चुके हैं। लेकिन पुनर्वास न होने के चलते लोग आपदा से अभिशप्त मकानों में रहने को मजबूर हैं। कई बार मांग उठाने के बाद भी पुनर्वास न होने से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक सितंबर से गांव में ही आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


शनिवार को कुंवारी गांव के आपदा पीड़ित कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां शासन-प्रशासन पर आपदा पीड़ितों की सुध न लेने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद आज तक गांव के विस्थापन और पुनर्वास की दिशा में गंभीरता से काम नहीं हुआ। अभी तक महज 19 का ही पुनर्वास हो पाया है। जबकि गांव के 106 परिवार आज भी खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। इस साल भूस्खलन से और परिवारों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आपदा से ग्रामीणों की खेती और रास्ते बर्बाद हो चुके हैं। लोग गांव में ही बंधक और अभिशप्त जीवन जीने को मजबूर हैं। इस बार भी मानसून में खतरा सिर पर मंडरा रहा है।  
विज्ञापन


लेकिन अभी तक प्रभावितों का पुनर्वास को दूर खाका तक तैयार नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विस्थापन और पुनर्वास के लिए अगस्त तक मोहलत दी है। ऐसा न होने पर ग्रामीणों ने पहली सितंबर से गांव में ही आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। इस दौरान खीम सिंह, मदन सिंह, मोहन राम, रघुवर राम, लछम सिंह, धरम राम, देव सिंह, विनोद सिंह, नरेंद्र सिंह, केशर सिंह, कवींद्र कुमार, चंदन कुमार, बलवंत राम, प्रेम सिंह, रमेश राम, गोपाल सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिम के बीच गर्भवती ने डोली में सफर किया 
बागेश्वर। कुंवारी गांव में शंभू नदी के उफान पर होने से ग्रामीणों की जान जोखिम में है। नदी के उफान के साथ ही रास्ता बंद हो गया है। लोग खतरे के बीच आवाजाही को मजबूर हैं। बीमारी, प्रसव आदि आपात परिस्थितियों में जान का जोखिम बना है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों एक गर्भवती को पहली डिलीवरी वाले नाजुक केस में डोली में लादकर ले जाना पड़ा। खराब मौसम, प्रसव पीड़ा के बीच गर्भवती को सात किमी पैदल देवाल थराली तक लाए। थराली में महिला की हालत बिगड़ गई। महिला ने थराली में ही बच्चे को जन्म दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed