फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In protest against the inclusion of municipality in the Collectorate

पालिका में शामिल करने के विरोध में कलक्ट्रेट में दिया धरना

Wed, 24 May 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 24 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
In protest against the inclusion of municipality in the Collectorate
पालिका का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

नगर से सटी ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल करने का विरोध जारी है। नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में मजियाखेत, कफलखेत, सैंज और बड़ेत की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जबरन गांवों को पालिका में शामिल किया गया तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन


 नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में मजियाखेत, कफलखेत, सैंज और बड़ेत की महिलाएं बुधवार सुबह कलक्ट्रेट पहुुंच गईं। यहां पर धरना देते हुए महिलाओं ने कहा कि गांवों को नगरपालिका में शामिल करने पर उन्हें कई टैक्स देने पड़ेंगे। जबकि अभी तक पालिका मौजूदा वार्डों में ही सफाई, उचित मार्ग, पथ प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कर पाई है। बाद में महिलाओं ने इस संबंध का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर सभी गांवों को पालिका में शामिल नहीं करने का अनुरोध किया। महिलाओं ने कहा कि यदि उनके गांवों को जबरन पालिका में शामिल किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन


धरना देने वालों में प्रधान इंद्रा देवी, मुन्नी जोशी, नीमा नेगी, उमा गरुरानी, मुन्नी वर्मा, राधा कोरंगा, कमला पूना, गीता कार्की, आनंदी देवी, माला नेगी, मुन्नी जोशी, ललिता परिहार, धरम सिंह, नीमा तिवाड़ी, दुर्गा देवी आदि महिलाएं शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed