फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Improvement in the health of elderly couple hospitalized, was closed at home for two months

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग दंपती की सेहत में हो रहा सुधार, दो महीने से घर में थे बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Improvement in the health of elderly couple hospitalized, was closed at home for two months
जिला अस्पताल में बैठे बुजुर्ग जमन सिंह और उनकी पत्नी देवकी देवी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बिलौना वार्ड के एक कमरे में दो महीने तक बंद रहे बुजुर्ग दंपती की सेहत में सोमवार को सुधार देखने को मिला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की। दंपती ने थोड़ा खाना भी खाया। अस्पताल के डॉक्टर दंपती को मानसिक जांच के लिए हायर सेंटर भेजने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिलौना वार्ड के बुजुर्ग जमन सिंह और उनकी पत्नी देवकी देवी को रविवार के दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुजुर्गों के नाखून और बाल बढ़े थे। वे मैले कपड़े पहने थे। शरीर कमजोर हो गया था। पता चला कि बुजुर्ग दंपती पिछले दो महीने से घर में कैद थे। दंपति ने कई दिनों से खाना भी नहीं खाया था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि बुजुर्गों के शरीर में पानी की कमी हो गई है और उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। अस्पताल में उनको जरूरी विटामिन और न्यूट्रीशियन दिए गए।
विज्ञापन

डॉक्टरों की सलाह पर दंपती को हल्का खाना और फल खाने को दिए गए। दंपती के पुत्र जगत सिंह ने बताया कि खाना खाने के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हो रहा है। दोनों बुजुर्ग बातचीत भी कर रहे हैं। इधर, चिकित्साधिकारी डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि दोनों की एक्सरे जांच सामान्य पाई गई है। खून की जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट देखने के बाद भी उनकी सेहत का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि दंपती की मानसिक हालत सही नहीं है। जिसके लिए उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा बेटा भी पहुंचा घर
बागेश्वर। माता-पिता की हालत की जानकारी मिलने के बाद जमन सिंह और देवकी देवी का दूसरा पुत्र सुरेश सिंह भी घर पहुंच गया है। उसने अस्पताल जाकर माता-पिता की देखरेख की। उसने बताया कि वह भी परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। लॉकडाउन के दौरान उसकी घर बात हुई थी। पिछले कुछ समय से संपर्क नहीं हो रहा था। घर में ऐसा मामला हो जाएगा यह सपने में भी नहीं सोचा था। उसने भी घर से सामान गायब होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed