{"_id":"576ec5074f1c1bc525b4a1a1","slug":"impose-new-demands-of-the-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया पावर कार्पोरेशन के ईई का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया पावर कार्पोरेशन के ईई का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कर्मी क्षेत्र में अस्त-व्यस्त पड़ी विद्युत लाइनों का सुधार सहित खराब पड़े ट्रांसफार्मरों के स्थान पर नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के ईई का घेराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पिंडर घाटी में सब स्टेशन से विद्युत लाईनों का निर्माण कार्य मानकों के अनुसार नहीं होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विद्युत विभाग में ईई का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि कर्मी क्षेत्र में पहले उरेड़ा द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाती थी। अब यूपीसीएल के अधीन हो गया है। परंतु दोनों विभागों में आपसी तालमेल नहीं होने से कई स्थानों पर विद्युत लाइनें झूल रही हैं। ऐसे में बरसात के समय में किसी के साथ भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
कहा कि गुठण तोक में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सुधारा नहीं गया है। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने ईई से विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। घेराव करने वालों में गोकुल दानू, गजेंद्र दानू, प्रकाश सिंह, कमल सिंह सोरागी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन दोबड़िया, प्रधान महिपाल राम, नारायण कर्म्याल, राजू कर्म्याल आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन