{"_id":"616c79210f7a53655571111c","slug":"illegal-mining-bageshwar-news-hld441718855","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू को छलनी कर बना दिए गड्ढे, सरकारी तंत्र बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में सरयू नदी में अवैध खनन के लिए इस कदर बना दिए गड्ढे।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में सरयू नदी के किनारे धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। नदी से रेता निकालने से बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। खनन से नदी और राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है। नदी का पानी बढ़ने पर इन गड्ढों में लोगों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत से विकास भवन को जाने वाली सड़क से सटे नदी तट पर हर समय रेत खनन किया जाता है। सुबह से शाम तक खुलेआम नदी का सीना चीरा जा रहा है। नदी से कट्टों में भरकर रेत नगर में बेची जाती है। खुलेआम चल रहे इस खेल पर जिम्मेदार तंत्र की नजर नहीं पड़ती है। इधर, बागेश्वर के एसडीएम हर गिरी का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। खनन नहीं होेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।