{"_id":"64651fc07b023e069e06beb4","slug":"iilness-of-freedom-fighter-bageshwar-news-c-8-1-143001-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 102 वर्षीय स्वाधीनता सेनानी चौहान बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 102 वर्षीय स्वाधीनता सेनानी चौहान बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
Thu, 18 May 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 18 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के एकमात्र जीवित स्वाधीनता सेनानी राम सिंह चौहान (102) अस्वस्थ हो गए हैं। स्वाधीनता सेनानी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गरुड़ के पासदेव (वज्यूला) निवासी स्वाधीनता सेनानी चौहान की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई। परिजन रात में ही उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। उन्हें बुखार के साथ ही कफ की शिकायत है। सेनानी चौहान के पुत्र गिरीश चौहान ने बताया कि वह भोजन नहीं कर पा रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक सेनानी की निगरानी कर रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। सेनानी के परिजन अस्पताल में उनकी देखरेख कर रहे हैं।
पासदेल निवासी चौहान आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही रहे हैं। वह गढ़वाल राइफल में तैनाती के दौरान ही सशस्त्र आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उन्होंने आजादी के आंदोलन में बढ़चढ़ कर सहभाग किया। चौहान के वीरता के इलाके के लोग कायल हैं। सेनानी के बीमार होने की सूचना पर कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी ली। लोगों ने सेनानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।