फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   If there is no trash in the shops then the invoice will be

दुकानों में कूड़ादान न मिला तो चालान होगा 

Mon, 03 Jul 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 03 Jul 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
If there is no trash in the shops then the invoice will be
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम। - फोटो : amar ujala

डीएम रंजना ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नदियों में कूड़ा डालने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसी भी व्यक्ति को कूड़ेदान के बजाय नदी में कूड़ा डालते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था के लिए दुकानदारों को कूड़ेदान रखने के लिए निर्देशित करने को कहा। कहा कि यदि किसी दुकान में कूड़ादान रखा नहीं पाया जाता है तो उसका चालान किया जाए। नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने नगर पालिका के ईओ को प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर नदी में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों, व्यापारियों की एक कार्यशाला आयोजित कर कूड़ा निस्तारण के बारे में प्रशिक्षण देकर जागरूक करने को कहा। साथ ही कहा कि जैविक और अजैविक कूड़ादानों को अलग-अलग रखने और कूड़ा निस्तारण के लिए यूजर चार्जेज पर भी चर्चा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कूड़ा निस्तारण एवं साफ सफाई के संबंध में वार्ड सदस्यों की प्रतियोगिता आयोजित करने के भी निर्देश भी अधिशासी अधिकारी को दिए। डीएम ने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर नियंत्रण रखने के लिए एसडीएम और ईओ को अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाने के निर्देशित किया।



डीएम ने ईओ को घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए शीघ्र वाहन की व्यवस्था के निर्देश दिए। कूडा डंपिंग जोन के लिए चयनित भूमि का शीघ्र हस्तांतरण के निर्देश भी ईओ को दिए। डीएम ने कपकोट नगर पंचायत की साफ सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा निस्तारण के डंपिंग जोन के लिए चिन्हित भूमि की जानकारी भी ली। बैठक में सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसडीएम श्याम सिंह राणा, ईओ नगर पालिका ईश्वर सिंह रावत आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed