{"_id":"642b5741c8f65188626387f1cf0840d7","slug":"if-the-deployment-of-technical-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल निरीक्षक की तैनाती की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निकल निरीक्षक की तैनाती की जाए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में रीजनल टेक्निकल निरीक्षक न होने के कारण जहां आम लोग परेशान हैं। वहीं वाहन स्वामियों और चालकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
इस मांग को टैक्सी यूनियन और भाजयुमो ने कई बार उठा दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने डीएम से रीजनल टेक्निकल निरीक्षक की शीघ्र तैनाती करने की मांग की।
विज्ञापन
समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में भाजयुुमो कार्यकर्ताओं ने कहा है कि रीजनल टेक्निकल निरीक्षक न होने के कारण लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहनों के फिटनेस समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र में हो रहे वाहन दुघर्टनाओं के लिए भी वाहनों का समय पर फिटनेस न होना जिम्मेदार है। इस मांग को लेकर टैक्सी यूनियन चक्काजाम भी कर चुुकी है। मोर्चे ने भी कई बार प्रयास कर दिए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। डीएम बीएस मनराल ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मांग करने वालों में मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, जिला महामंत्री मनीष पांडे, गिरीश खेतवाल, भूपाल रौतेला, हिमांशु तिवारी, धीरेंद्र परिहार, राजकुमार मेहता, हेमंत बिष्ट, ललित मलड़ा, पंकज पूना, प्रमोद परिहार आदि शामिल थे।