{"_id":"5dab56638ebc3e017f1e7b4b","slug":"husband-mother-in-law-father-in-law-arrested-for-dowry-murder-bageshwar-news-hld361065386","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/ बागेश्वर। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर तीन अक्तूबर को पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार चचई गांव के सुम्यूड़ा तोक निवासी संतोष कुमार ने इसी साल जून में ग्राम बैड़ा मझेड़ा निवासी रेखा देवी (20) के साथ प्रेम विवाह किया था। तब वह चंडीगढ़ में एक होटल में काम करता था लेकिन शादी के बाद संतोष घर में ही बकरियां चराने लगा, जबकि रेखा उससे चंडीगढ़ चलने की जिद कर रही थी। इससे दोनों में में अनबन होने लगी। 30 सितंबर को रेखा की सास खगोती देवी अपनी बेटी की ससुराल ऐठाण कपकोट गई हुई थी, जबकि ससुर रमेश राम गांव में ही किसी की गमी में गए थे और संतोष बकरी चराने जंगल गया था।
इसी बीच, घर में अकेली रेखा ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद जंगल से घर लौटने पर संतोष को घटना का पता चला। रेखा के पिता ग्राम बैड़ा मझेड़ा निवासी गोविंद राम ने तीन अक्तूबर को पुलिस को नामजद तहरीर देकर रेखा के पति संतोष कुमार, ससुर रमेश राम, सास खगोती देवी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कपकोट के एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।