फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Husband booked for woman's death under suspicious circumstances

Bageshwar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत मामले में पति पर केस

Wed, 12 Nov 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Husband booked for woman's death under suspicious circumstances
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के सिमपुर, भिटारकोट गांव की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आठ नवंबर को महिला की मौत हुई थी।
विज्ञापन

विगत शनिवार को दीपा देवी पत्नी सुरेश चंद्र सती को सीएचसी बैजनाथ से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालांकि यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पति के अनुसार महिला के पेट में दर्द हुआ था जबकि मृतका के भाई भुवन चंद्र जोशी ने अपनी बहन की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार बताया था। भुवन ने राजस्व पुलिस दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन का पति सुरेश उर्फ सोनू सती बहन से झगड़ा करता था। आए दिन नशा करके मारपीट कर उसका उत्पीड़न करता था। मांग करने पर कई बार उसके लिए मायके से रुपये भी भेजे गए लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

इस उत्पीड़न में सोनू की बड़ी बहन और मां भी साथ देती थीं। बताया कि तीन नवंबर को वह अपने भाई अनिल के साथ बहन से मिलने गया था। उस दिन वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। अगले दिन उसके बैजनाथ अस्पताल में भर्ती होने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि उसके पति ने उसे अस्पताल से रेफर कराया और निजी क्लीनिक से दवा लेकर घर चले गए। सोनू को फोन कर पूछने की कोशिश की तो वह गालीगलौज करने लगा। इसके कुछ दिन बाद आठ नवंबर को पुलिस ने दीपा की मौत की ही सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed