फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Husband accused of dowry murder arrested

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of dowry murder arrested
सूचनार्थ...........
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
सास और ननद के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कपकोट/बागेश्वर। पुलिस ने कपकोट के गुलेर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विवाहिता की सास और ननद पर भी उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस के अनुसार इन दोनों के खिलाफ इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
बीते एक जनवरी को गुलेर गांव में विवाहिता हंसा का शव जमीन पर पड़ा मिला था। ससुराल के लोगों का कहना था कि उसने पेड़ में लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जिंदा होने के संदेह में ससुरालियों ने शव जमीन पर उतार दिया था। सीरी निवासी शोबन सिंह की पुत्री हंसा (21) का विवाह 27 फरवरी 2020 को गुलेर निवासी रमेश सिंह पुत्र बलवंत सिंह के साथ हुआ था। मायके के लोगों के अनुसार उनको एक जनवरी को शाम करीब पांच बजे हंसा की ओर से पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई। ससुराल के लोगों ने हंसा की ओर सुबह करीब पौने ग्यारह बजे आत्महत्या करने की बात बताई थी।
विज्ञापन

दो जनवरी को मृतका के पिता शोबन सिंह ने कपकोट थाने में दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया था। उनका कहना था कि विवाह के बाद से ही ससुराली हंसा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने मृतका के पति के साथ ही सास खगौती देवी, ननद कमला को पुत्री की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बुधवार की देर शाम को आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को उसे सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी सास और ननद के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed