{"_id":"580cfb9b4f1c1bc877bc1c8d","slug":"hunger-strike-for-a-third-day-stuck-in-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल में तीसरे दिन भी डटे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल में तीसरे दिन भी डटे रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
कपकोट तहसील में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पोथिंग गांव की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी है। मनोज चंद्र जोशी और हरीश चंद्र जोशी तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। आंदोलन को 60 दिन पूरे होने के बाद भी सुध नहीं लेने पर शासन प्रशासन की उपेक्षा से आंदोलनकारियों में गहरी नाराजगी है।
रविवार को अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को दो माह पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक शासन की ओर से समस्याओं के समाधान के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। यदि क्षेत्र की इसी तरह से उपेक्षा की गई तो आने वाले चुनावों में इसका जवाब दिया जाएगा। अनशनकारियों के समर्थन में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, प्रधान मदन सिंह, पूर्व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख भगवत गढ़िया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु गढ़िया, सभासद गिरीश जोशी, उप प्रधान गोपाल सिंह आदि ने धरना दिया।