फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hunger Project in Kapkot

महिला पंचायत प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hunger Project in Kapkot
बागेश्वर के कपकोट में नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला में प्रशिक्षण लेतीं महिला पंचायत प्रतिनि? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। ग्रामीण उत्थान समिति कपकोट ने द हंगर प्रोजेक्ट नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया । मुख्य प्रशिक्षक बसंती कपकोटी ने जिले की 24 ग्राम पंचायतों की महिला पंचायत प्रतिनिधियों को सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए लक्ष्य तय करने पर बल दिया। कहा कि समस्याओं की पहचान करके वंचितों को उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने समस्याओं में प्राथमिकता तय करने के बारे में जानकारी दी। दो दिवसीय कार्यशाला में 75 ग्राम पंचायतों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक तारा दानू, अनीता रावत, हिमानी एस सिंह, बरखा कोरंगा ने महिला ग्राम प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed