{"_id":"596ba2894f1c1bc1188b45b8","slug":"hundreds-of-plants-seedlings-by-government-non-governmental-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी, गैर सरकारी संगठनों ने सैकड़ों पौधे रोपे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी, गैर सरकारी संगठनों ने सैकड़ों पौधे रोपे
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ के पिंगलों में पौध रोपण करते लोग।
- फोटो : amar ujala
हरेला पर्व पर सरकारी गैर सरकारी संगठनों जन प्रतिनिधियों विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौध रोपे। मॉडल स्कूल पिंगलों और जूनियर हाइस्कूल पिंगलों ने संयुक्त रूप से वन महोत्सव मनाया। पौधरोपण समारोह के मुख्य अतिथि डीईओ आकाश सारस्वत थे।
विज्ञापन
पौधरोपण में स्कूल के हेड टीचर सुरेश सती, नीता अल्मिया, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, सीआरसी केवलानंद पांडे, ग्राम प्रधान दीनानाथ आदि ने सहयोग दिया। कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में बीडीओ गोविंद सिंह बोरा की देखरेख में पौधरोपण हुआ। वहां ग्राम प्रधान मेलाडुंगरी बलवंत भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
वक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी ने कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में गुड़हल का पौधा रोपा। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला की एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आलोक पांडे के नेतृत्व में बच्चों ने दर्जनों पौधे रोपे। वहां प्रधानाचार्य केसी पाठक, वन रेंजर हरीश खर्कवाल, डीईओ आकाश सारस्वत, समन्वयक उमेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन