फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   How will ultrasound be done after the retirement of CMS

30 तक नहीं मिला रेडियोलॉजिस्ट तो कैसे होंगे अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
How will ultrasound be done after the retirement of CMS
How will ultrasound be done after the retirement of CMS
बागेश्वर। जिला अस्पताल को 30 सितंबर तक रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला तो जनता गंभीर परेशानियों से घिर जाएगी। वर्तमान में अल्ट्रासाउंड कर रहे सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में एक अक्तूबर से लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं लेकिन सीमित लोगों को ही इसका लाभ मिल पा रहा है। 30 सितंबर को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह दिक्कत और बढ़ेगी। शासन ने बागेश्वर में एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के आदेश दिए हैं लेकिन करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। बैजनाथ सीएचसी में जून से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन भी नहीं है। वर्ष 2013 में बागेश्वर में ट्रामा सेंटर का भवन बन गया था लेकिन आज तक ट्रामा सेंटर का संचालन नहीं हुआ है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि शासन ने एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में डॉ. अनुराधा की रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनाती की है। जल्द पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हमारे सवाल विधायकों के जवाब
सवाल :- जिला अस्पताल में जुलाई से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जून से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती क्यों नहीं हो रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब:- जिला अस्पताल में शासन ने एक सप्ताह पहले रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी है। जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। वर्तमान सीएमएस को सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति देने का प्रस्ताव डीजी हेल्थ के सामने रखा गया है। - चंदन राम दास, विधायक (बागेश्वर)
जवाब:- शनिवार को इस संबंध में देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बागेश्वर में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के आदेश हो गए हैं। कपकोट अस्पताल में एक्सरे की सुविधा देने के लिए सीएम को पत्र दिया गया है। - बलवंत भौर्याल, विधायक (कपकोट)
सवाल :- जिला अस्पताल में एक साल से ईएनटी सर्जन का पद रिक्त है। नाक, कान और गले से संबंधित रोगी परेशान हैं। तैनाती क्यों नहीं हो पा रही है?
जवाब:- ईएनटी सर्जन की तैनाती का मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा है। स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में आईसीयू स्थापित करने के लिए शासन ने 30 पद सृजित कर दिए हैं। - चंदन राम दास, विधायक (बागेश्वर)
जवाब:- जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का मामला शनिवार को ही सीएम के सामने उठाया है। - बलवंत भौर्याल, विधायक (कपकोट)
सवाल :- बागेश्वर में ट्रामा सेंटर का भवन बने 13 साल की अवधि बीत गई है। अब तक ट्रामा सेंटर की स्थापना नहीं हुई है। आप लोग क्या कदम उठा रहे हैं?
जवाब:- बागेश्वर में सीटी स्कैन की सुविधा देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। भवन मरम्मत के लिए 37 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। सीटी र्स्कन की मंजूरी मिलने के बाद ट्रामा सेंटर संचालित हो जाएगा। - चंदन राम दास, विधायक (बागेश्वर)

जवाब:- ट्रामा सेंटर स्थापित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में ट्रामा सेंटर के भवन में कोविड अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। सीटी स्कैन की सुविधा दिलाने की कोशिश की जा रही है। - बलवंत भौर्याल, विधायक (कपकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed