{"_id":"653bfa62f6eb1eb173071de6","slug":"how-long-should-we-wait-for-the-expansion-of-meladungri-helipad-bageshwar-news-c-8-1-hld1014-251373-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मेलाडुंगरी हेलीपैड के विस्तार का कब तक करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मेलाडुंगरी हेलीपैड के विस्तार का कब तक करें इंतजार
Fri, 27 Oct 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बैजनाथ के मेलाडुंगरी हेलीपैड का विस्तारीकरण नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते वर्ष चार सितंबर को बैजनाथ हेलीपैड के विस्तारीकरण की घोषणा की थी लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हुआ है।
बागेश्वर के रोडवेज डिपो के शुभारंभ के अवसर पर पिछले वर्ष सीएम धामी ने कहा था कि हेलीपैड के विस्तारीकरण के बाद पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। एक वर्ष बीतने के बाद भी हेलीपैड के विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
बागेश्वर धार्मिक तीर्थाटन के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। हर साल हजारों सैलानी बागनाथ, बैजनाथ मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। पिंडारी, कफनी, सुंदरढूंगा ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर देशी, विदेशी ट्रैकर पहुंचते हैं। यहां हिमालय की वादियां फिल्म शूटिंग के लिए भी मुफीद हैं, लेकिन आवागमन की उचित सुविधा न होने से इलाके को हसीन वादियों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उड़ान योजना से जोड़ने की हुई थी बात
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने उड़ान योजना के तहत बैजनाथ से हल्द्वानी तक हेली सेवा शुरू करने के लिए इस वर्ष मार्च माह में प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर भी बात आगे नहीं बढ़ी है। डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
कोट
मेलाडुंगरी हेलीपैड से उड़ान शुरू कराना मेरे पति स्व. चंदन रामदास का सपना था। उन्होंने ही हेलीपैड का निर्माण कराया। हेलीपैड के विस्तार की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। हेलीपैड के विस्तारीकरण को जल्द मंजूरी मिलेगी।
- पार्वती दास विधायक, बागेश्वर