{"_id":"56eadce64f1c1b08178b4693","slug":"how-do-i-re-saawariya-and-play-holi-with-colors","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग में होली कैसे खेलूं री मैं सांवरिया के संग... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग में होली कैसे खेलूं री मैं सांवरिया के संग...
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर में होली की धूम मचने लगी है। बृहस्पतिवार को स्वराज भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाएं होली के गीतों पर जमकर थिरकीं। नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल की ओर से किए गए आयोजन में दर्जनों महिलाओं ने शिरकत कीञ होली गीतों की शुरुआत ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...’ से की गई।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाओं ने ‘रंग में होली कैसे खेलूं री मैं सांवरिया के संग...’, ‘यमुना में नंद लाल...’ और ‘अरे हां जनकपुरी जाना है...’, ‘सीता ब्याह रचायो है...’ सहित तमाम होली गीत प्रस्तुत किए। इन होली गीतों में महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया।
विज्ञापन
होली आयोजन में ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, कमल भैसोड़ा, लक्ष्मी टाकुली, लक्ष्मी धर्मशक्तू, नीमा धपोला, निर्मला दफौटी, हंसी नेगी, गीता उपाध्याय, बसंती बघरी, सुनीता टम्टा, आशा तिवाड़ी, ममता रावल, चंद्रा उपाध्याय, प्रेमा उपाध्याय, विमला कोहली, दुर्गा असवाल, बसंती कपकोटी, पूजा तिवाड़ी, भगवती जोशी, जानकी देवी, ममता देवी, कमला देवी, खष्टी देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन