{"_id":"5823596a4f1c1b342fb39262","slug":"house-fire-burn-stuff-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग लाखों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
आग से जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर-ताकुला रोड पर स्थित पौड़ीबैंड में एक मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंच जाने से आग पर काबू पा लिया गया। इसके बावजूद मकान में रखा लाखों का सामान जल गया। भवन स्वामी सहित अन्य लोगों ने आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया है।
पौड़ीबैंड तिराहे पर लोकमणि पांडे का मकान है। इसके नीचे दो दुकानें हैं जो पंचायत कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। लोकमणि पांडे अपने परिवार के साथ कफौली गांव में रहते हैं। मंगलवार की रात लोकमणि पांडे के पौड़ीबैंड तिराहे में स्थित मकान में आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना भवन स्वामी के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। इस पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। इसके बावजूद कपड़े सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया।
यदि आग लगने की सूचना समय पर नहीं मिलती तो दुमंजिले भवन के भी चपेट में आने की आशंका थी। भवन स्वामी सहित अन्य लोगों ने आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की अंदेशा जताया है। जिला पंचायत सदस्य रवींद्र करायत, दिग्विजय सिंह जनौटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल टम्टा, हंसी देवी, हरीश जनौटी आदि जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में अराजक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने लगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।