फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   House demolished in Pokhari, five people homeless

पोखरी में मकान ध्वस्त, पांच लोग बेघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
House demolished in Pokhari, five people homeless
पोबागेश्वर। गरुड़ तहसील के पोखरी में बीते रोज बारिश से एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। मकान ध्वस्त होने से परिवार के पांच सदस्य बेघर हो गए हैं। जिले में सात सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी हैं। सड़क बंद होेने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पोखरी निवासी धरम राम पुत्र गोपाल राम का मकान बृहस्पतिवार को ध्वस्त हो गया। धरम राम ने अपने चाचा के मकान में शरण ली है। प्रभावित परिवार को सरकार से अनुमन्य सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है। इधर, बारिश से शुक्रवार को गरुड़-द्योनाई, असों-बसकुना, कंधार-लोहागड़ी, बिजोरीझाल-ओखलसौं, सिमगड़ी, रिखाड़ी-वाछम और धरमघर-माजखेत सड़क पर मलबा आ गिरा। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed