फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   house caught fire in kanda

कांडा में मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
house caught fire in kanda
कांडा के खनतोली गांव में भीम राम के मकान में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा के खनतोली गांव में मकान में आग लगने से घर में रखा सामान जल गया। आग में झुलसकर गोशाला में बंधी बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खनतोली निवासी भीमराम पुत्र तेजराम के मकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में झुलसकर एक बकरी की मौत हो गई, जबकि घर में रखा सामान, राशन, बिस्तर, गैस सिलिंडर आदि भी जल गया। सूचना पर एसडीएम राकेश तिवारी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रभावित परिवार को राशन, कंबल आदि दिया गया। लोगों ने प्रभावित परिवार को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आग लगने से घास के 15 ढेर राख, गाय झुलसी
बागेश्वर। नगर पालिका के बागनाथ वार्ड में झाड़ियों में लगी आग आबादी तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से घास के 15 लुट्टे (सूखी घास के ढेर) जलकर राख हो गए। इसमें एक गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब तीन बजे झाड़ियों में लगी आग आबादी तक पहुंचने से करम सिंह कनवाल के घास के 15 लुट्टे जल गए। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग से गोशाला के पास बंधी गाय भी झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन पानी की कमी के कारण आग नहीं बुझ सकी। अग्निशमन की टीम के मौके पर पहुंचने तक घास पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed