फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hounerd in Bageshwar BY NCC

एनसीसी ने किया वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hounerd in Bageshwar BY NCC
बागेश्वर में वीर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते एनसीसी अधिकारी और कैडेट। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 81 यूके बटालियन एनसीसी ने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के तहत एनसीसी 26 जनवरी से 15 अगस्त तक जिले के 115 शहीद वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती और एडम ऑफिसर रविंद्र भंडारी के निर्देशन में सूबेदार मेजर विक्रम कुमार श्रेष्ठ, नायब सूबेदार लछम राम और एनसीसी कैडेटों ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सिपाही चंदन सिंह शाही की वीरांगना नंदी शाही, मेघदूत ऑपरेशन में शहीद हुए नागा रेजीमेंट के सिपाही पूरन चंद्र की वीरांगना निर्मला देवी और जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार गोविंद सिंह की वीरांगना नीमा देवी को सम्मानित किया। कमान अधिकारी ने बताया कि जिन सैनिकों की पत्नियां घर में नहीं हैं या अन्यत्र रहती हैं उनके परिजनों को घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed