फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Horse owners demand employment

घोड़ा पालकों ने की रोजगार दिलाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Horse owners demand employment
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अश्व पालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुगनाकुरी, रीमा क्षेत्र के घोड़ा-खच्चर पालक रोजगार न मिलने से परेशान हैं। खनन कंपनी में उन्हें काम नहीं मिल रहा है जिससे करीब 307 परिवार प्रभावित हैं। सोमवार को घोड़ा पालकों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम विनीत कुमार से रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुगनाकुरी, रीमा क्षेत्र की खनन कंपनियों में उन्हें रोजगार मिलता था लेकिन अब कंपनियों ने घोड़ा, खच्चरों के जरिये काम कराना बंद कर दिया है। बैंक से ऋण लेकर कई लोगों ने घोड़ा, खच्चर खरीदें हैं। रोजगार न मिलने से वे ऋण नहीं चुका पा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से हालात और खराब हो गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में चंदन राम, सुरेश राम, नारायण राम, दीवान राम, भगत राम, योगेश सिंह, जोगा महर, राकेश जोशी, संजय रावत, केदार सिंह, राजेश सिंह, अशोक राम, जोगा राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed