फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Honered in Bageshwar

चुनौती को स्वीकार कर आगे बढ़ें और बड़ा लक्ष्य हासिल करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Honered in Bageshwar
बागेश्वर के अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में मौजूद डीएम विनीत कुमार, उत्तराखंड बोर्ड के टॉपर औ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में शुक्रवार को अमर उजाला ने मेधावी सम्मान समारोह 2020 का आयोजन कर माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनीत कुमार, वि शिष्ट अतिथि प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने कलक्ट्रेट सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम और प्रभारी सीईओ ने मेधावियों को भविष्य संवारने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

समारोेह में 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहे सुमित मेहता, छठे स्थान पर रहीं मनीषा रावत, सातवें स्थान पर रहे नीरज राठौर, आठवें स्थान पर रहे संजय जोशी और गौरव सिंह रावत, 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे गौरव बिष्ट, आठवें स्थान पर रहीं अंजलि सती, 15वें स्थान पर रहे कमल कांडपाल को अमर उजाला की ओर से प्रतीक चिन्ह, मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ ही ईयर बुक 2020 प्रदान की गई। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें सुरक्षित दूरी के साथ सभागार में बैठाया गया। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रखर उद्घोषक आलोक पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला सूचनाधिकारी रति लाल साह, डायट के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला आदि थे।
विज्ञापन

डीएम विनीत बोले- यहीं पर नहीं रुक जाना
जिलाधिकारी कुमार ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे मेधावी विद्यार्थियों को तो और आगे बढ़ने की प्रेरणा तो मिलेगी ही, अन्य विद्यार्थी भी इससे सीख लेंगे। उन्होंने मेधावियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहीं पर नहीं रुक जाना है। चुनौती को स्वीकार कर आगे बढ़ें और लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने कहा कि सफलता कड़ी मेहनत का परिणाम है। कड़ी मेहनत ही सफलता दिला सकती है। उन्होंने कहा कि हर कोई सक्षम बनना चाहता है लेकिन सक्षम बनने के लिए जिम्मेदारी का होना जरूरी है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो। जो जितनी अधिक जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा, उतना सक्षम बनेगा। विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने कहा कि बागेश्वर जिला पिछले कई वर्षों से बेहतर परिणाम दे रहा है। कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे चलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने के साथ आगे बढ़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed