फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Holi Celebration In Full Swing

कैले बांधी हो चीर, रघुनंदन राजा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebration In Full Swing
कपकोट के कस्तूरबागांधी विद्यालय में होली गायन करतीं छात्राएं और शिक्षक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा/कौसानी/धरमघर। बागेश्वर के लोगों के आराध्यदेव भगवान बागनाथ के मंदिर में चीर बंधन के साथ ही जिले में होली गायन का आगाज हो गया है। जिलेभर में होली गायन की शुरूआत हो गई है। होली का यह खुमार 19 मार्च को छलड़ी तक बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

भगवान बागनाथ के धाम में पूजा-अर्चना के बाद होली की चीर बांधी गई। मंदिर परिसर में होल्यारों ने होली गायन किया। होल्यारों ने कैले बांधी हो चीर, रघुनंदन राजा, शंभो तुम क्यों न होली खेले लला। शिव के मन माहि बसे काशी आदि होलियों का गायन किया। कांडा, कौसानी धरमघर क्षेत्र में भी चीर बंधन के साथ होली गायन की धूम मच गई है। लोग गांवों में आंगन-आंगन जाकर ढोल की थाप, मजीरे झनकार के बीच होली गीतों का गायन कर रहे हैं। धरमघर के कराला महर में चीर बंधन, ध्वजारोहण के बाद रंग लगाया गया। अबीर उड़ाकर होली गीतों का गायन किया गया। होली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गायन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गायन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed