{"_id":"58bda8594f1c1be417dc3f11","slug":"holi-celebrated-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठकी होली में महिलाओं ने खूब लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठकी होली में महिलाओं ने खूब लगाए ठुमके
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में होली मनाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर । शिव नगरी बागेश्वर में बैठकी होली का रंग जमने लगा है। कही महिलाओं की होली हो रही है तो कही पुरुषों की बैठकी होली में रंग जम रहा है। बैठकी होली की धूम मची है। बागेश्वर के नुमाइशखेत स्थित स्वराज भवन में हुई बैठकी होली में महिलाओं ने विभिन्न रागों में होली गाकर धूम मचाया। महिलाओं ने रंग बरसे भीगे चुनरिया.., मेरो रंगीलो देवर घर ए रै छ.., जल कैसे भरूं जमुना गहरी.., अरे हां आज जनक पुर जाना है.., द्वारिका में श्रीकृष्ण भयो है.. आदि होली गाकर महफिल में रंग जमाया।
विज्ञापन
महिलाओं ने होगी गायन में ढोलक की थाप पर जमकर ठुमके लगाए। आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने आभार जताया। इस दौरान हंसी नेगी, पुष्पा आर्या, अनीता बिष्ट, कमला कांडपाल, चंद्रा उपाध्याय, भगवती नेगी, पुष्पा चौबे, किरण, इंद्रा पांडे, ममता रावल, मीरा रावल, रीवा बिष्ट, मुन्नी तिवारी, गीता उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन