फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hindu Jagran Manch expressed resentment over meat business

मांस के कारोबार को लेकर हिंदू जागरण मंच ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch expressed resentment over meat business
बागेश्वर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हिंदु जागरण मंच के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हाईकोर्ट के आदेश पर स्लॉटर हाउस सीज होने के बावजूद जिले में मांस का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। बकरी, मुर्गी और मछलियों का मांस बिना चिकित्सकीय जांच के बेचा जा रहा है। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच ने गहरी नाराजगी जताई है। मंच के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मांस के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने मानक पूरे नहीं करने पर जिले के स्लॉटर हाउस को बंद कर दिया था। बिना स्लॉटर हाउस के मांस का कारोबार नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से मीट बेचा जा रहा है, जिसकी चिकित्सकीय जांच भी नहीं हो रही है। यह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। कई मीट कारोबारियों के पास लाइसेंस तक नहीं है। प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण मीट कारोबारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। यह हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनीष पांडे, युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री रोहित पंत, जिला उपाध्यक्ष गौरव राणा, अमित कठायत, दीपेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed