फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Himalayan wind starts flowing, Baganya water...

Bageshwar News: हिमाली हवा सुरू रू, बगन्या पानी....

Mon, 13 Apr 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Himalayan wind starts flowing, Baganya water...
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर महोत्सव की दूसरी स्टार नाइट प्रसिद्ध लोक गायकों के नाम रही। गोविंद दिगारी, कैलाश कुमार, बेबी प्रियंका ने सुरों का जादू बिखेरा। रोबो के नाम से प्रसिद्ध बिक्रम बोरा ने अपने अनूठे नृत्य से लोगों का मनोरंजन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज बागनाथ लोक कला मंच की टीम ने गणेश वंदना से की। रोबो बिक्रम ने रोबोटिक्स डांस स्टाइल प्रस्तुत किया। उनकी अनूठी नृत्य शैली को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने प्रसिद्ध गीत हिमाली हवा सुरू रू.. भी सुनाया।
विज्ञापन

लोक गायक कैलाश कुमार ने ओ साली मयाली... और गायिका बेबी प्रियंका ने कस जमाना आई रौछ.... गीत प्रस्तुत किए। नीरज चुफ़ाल ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में.... और जितेंद्र तोमक्याल ने ओ रंगीली धना हौसिया पराणा..., बांज काटना संगीता.... आदि गीत प्रस्तुत किए। सोमवार को सांस्कृतिक मंच से विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दायित्वाधारी खजान चंद्र गुड्डू, बेड़ीनाग के नगरपालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, इंद्र सिंह धानिक आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed