{"_id":"57ac647a4f1c1be15bee5994","slug":"hill-collapsed-from-moving-water-planning-jkedha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी खिसकने से जखेड़ा पेयजल योजना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी खिसकने से जखेड़ा पेयजल योजना ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पिंडारी सड़क से लगे आरे गांव के समीप काभड़भ्योल की पहाड़ी खिसकने से जखेड़ा-कठायतबाड़ा ग्राम समूह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे नगर और इसके आसपास के इलाकों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। दुग बाजार स्थित श्रीनौला धारे में पानी भरने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
इलाके में पानी का अन्य स्रोत नहीं होने से अनेक लोग सरयू और गोमती के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने पेयजल संस्थान से पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने को कहा है। मालूम हो कि मंगलवार मध्यरात्रि आरे गांव के समीप काभड़भ्योल की पहाड़ी खिसकने से जखेड़ा-कठायतबाड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना के कई पाइप क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
जिससे पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। नलों में पानी नहीं आने से नगर और इसके आसपास के इलाकों में पीने के साफ पानी को लेकर हाहाकार मचा है। नजदीक में पानी के अन्य कोई स्रोत नहीं होने के कारण दुग बाजार स्थित एकमात्र श्रीनौला धारे पर पानी भरने वालों का तंता लगा हुआ है। इधर पेयजल संस्थान ने पानी वितरण के लिए टैंकर लगा रखे हैं वह भी सड़क तक ही सीमित हैैं। सड़क से दूर रह रहे लोगों ने पानी वितरण के वैकल्पिक इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन