फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   High Voltage Shocks Kapkot

कपकोट में हाई वोल्टेज से बड़ी संख्या में बिजली के उपकरण फुंके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
High Voltage Shocks Kapkot
कपकोट में हाई वोल्टेज से फुंके बिजली के उपकरण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में हाई वोल्टेज से कई घरों में गीजर, फ्रिज, पंखे आदि फुंक गए हैं। लोगों में सुरक्षा के उपाय न होने से रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने यूपीसीएल से फुंके उपकरणों का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे कपकोट के भुरकुटी क्षेत्र में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। देखते ही देखते बिजली के उपकरण फुंकने लगे। मनोज उपाध्याय ने बताया कि उनका गीजर, फ्रिज, इन्वर्टर, पंखे के साथ ही आठ बल्ब और दो चार्जर फुंक गए। प्रकाश उपाध्याय के दो पंखे, चार बल्ब, दरवान सिंह की टीवी, फ्रिज, छह पंखे, छह बल्ब, चंद्रा गढ़िया के नौ पंखे, गीजर, आठ बल्ब, नंदी देवी का एक पंखा, बल्ब और चार्जर फुंक गया।
विज्ञापन

नीमा देवी का इन्वर्टर, दो पंखे, मोटर, वाशिंग मशीन, चार बल्ब, दरवान सिंह मटियानी की टीवी, दो पंखे, गीजर, फ्रीज, एकजॉस्ट फैन, बल्ब, गोपाल तिरुवा का फ्रिज, पंखा, बल्ब, बलवंत तिरुवा का डीप फ्रिज, फ्रिज, इनवर्टर, तीन पंखे, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, एलईडी बल्ब, चार्जर, चंपा देवी का फ्रिज, मोटर, पंखे, इन्वर्टर फुंक गया। इन लोगों ने यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। कहा है कि नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो वह लोग उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल-पल गुल होती बिजली से लोग परेशान
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के लोग पल-पल में गुल होती बिजली से परेशान हो गए हैं। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर का प्रयोग करते हैं। सुबह से रात तक पल-पल में बिजली गुल हो रही है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लगातार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं में रोष है। संवाद

कपकोट में हाई वोल्टेज से बिजली के उपकरण फुंकने की जानकारी मिली है। एसडीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों के उपकरण फुंके हैं, वे आवेदनपत्र दे दें, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला मुख्यालय में ट्रांसफार्मर के पैनल में खराबी आने से दिक्कत आई है। टेस्टिंग के चलते बिजली काटनी पड़ रही है।
मो. अफजाल ईई यूपीसीएल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed