फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   High Voltage

चौरासी में हाई वोल्टेज से कई बिजली उपकरणों को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
High Voltage
बागेश्वर के चौरासी में हाई वोल्टेज से फुंके उपकरण। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के चौरासी में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान हुआ है। लोगों के घरों के अलावा कार्यालय और विद्यालय में लगे उपकरण भी जल गए हैं। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दे दी है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति के सदस्य और वरिष्ठ नागरिक बाला दत्त तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अचानक वोल्टेज बढ़ गई। जिसके बाद कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। लोगों के टीवी, फ्रिज, बल्ब आदि जल गए। सरस्वती शिशु मंदिर और खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के कार्यालय में लगे उपकरणों को भी नुकसान हुआ है। कार्यालय के कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट उपकरणों को भी नुकसान हुआ है। स्कूल का कंप्यूटर भी तेज बिजली से जल गया है।
विज्ञापन

इधर, ऊर्जा निगम के ईई ने बताया कि बिजली लाइन में बंदर के कूदने से अचानक फेज और न्यूट्रल मिलने से धमाका हुआ और वोल्टेज बढ़ गई। जिसके कारण उपकरणों को नुकसान हुआ है। हालांकि बिजली लाइन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु है। वोल्टेज भी सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed