फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   High-tension line damaged during construction work of road, power failure of 40 villages

सड़क के निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त, 40 गावों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
High-tension line damaged during construction work of road, power failure of 40 villages
कपकोट/बागेश्वर। सड़क निर्माण कार्य के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से इन गांवों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने अवगत कराया है कि मंगलवार की शाम करीब 5 बजे कपकोट के भैंसखाली से आगे तुड़तुड़िया नामक स्थान पर सड़क निर्माण कार्य से बिजली का हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से सौंग, सलिंग, काफली, कमेड़ा, पेठी, कफलानी, सुमगढ, चौड़ास्थल, लोहारखेत, हरकोट, घिरकोट, रिखाडी, मुनार, सूपी, लाहुर, परमटी, गांसी, पुई, पतियासार समेत 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

ईई ने कहा कि दूरस्थ इलाका होने के कारण लाइन क्षतिग्रस्त होने के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर, पेठी के प्रधान तारा सिंह देवली ने बताया कि बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीतकाल में लोगों को बगैर बिजली के रात काटनी पड़ रही है। अंधेरे में घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बुधवार को प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed