फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   High School in Bageshwar oath to defend the Constitution

बहुली हाईस्कूल बागेश्वर में ली संविधान रक्षा की शपथ

Fri, 27 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कांडा/बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, कांडा/बागेश्वर। Updated Fri, 27 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
High School in Bageshwar oath to defend the Constitution

 संविधान दिवस के मौके पर जिले में विचार गोष्ठी, बच्चों की दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई। वक्ताओं ने संविधान निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदान को भावपूर्वक याद किया। कार्यक्रमों में बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया।

विज्ञापन


बहुली हाईस्कूल में हुई सीनियर वर्ग की एकता दौड़ में नेहा परिहार ने पहला, अंजलि परिहार ने दूूसरा, निशा आर्या ने तीसरा स्थान, जूनियर वर्ग में नीरज परिहार, हेमंत टंगड़िया, तनुज परिहार जीते। सीनियर वर्ग में मुकुल कुमार, धनवंती उन्यूणी, रजवंती जीते जबकि जूनियर वर्ग में तनुजा परिहार, युवराज सिंह मेहता, ज्योति परिहार जीते। प्रधानाध्यापक विनोद प्रकाश ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
विज्ञापन


 वहां अभिभावक संघ के अध्यक्ष कमल परिहार, एसएमसी अध्यक्ष ललिता परिहार, नीरज जोशी, शाइस्ता परवीन, गीता मेहरा, गीता आर्या, नितेश पपोला, भगवत सिंह परिहार आदि थे। उधर जीआईसी मंडलसेरा में हुई भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ललित कुुमार, दीक्षा राठौर ने पहला, विजय कुमार दूसरा, लीला मलड़ा तीसरे स्थान पर रही। क्विज में सौरभ बोरा, ललित कुमार, सोनी जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मदन मोहन गुरुरानी ने संविधान निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने संविधान का सम्मान करने को कहा। निरंजन कुमार चौधरी ने संचालन किया। यहां विपिन जोशी, लक्ष्मण धपोला, राम किशन, पुष्कर बिष्ट, मनोज कुमार, खुशहाल मर्तोलिया, इंद्रा धपोला, जानकी गोस्वामी, रश्मि जोशी आदि थे।

उधर विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की एकता, अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने बच्चों को संविधान निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य हीरा मेहरा ने बच्चों को संविधान के संपूर्ण प्रारूप की जानकारी दी।


जीआईसी कांडा में प्रधानाचार्य शिव राम ने संविधान के रक्षा की शपथ दिलाई। यहां त्रिलोचन लोबिया, राजेंद्र जोशी, शिखा, गौरव, भाष्कर पंत, आलोक रावत, शिरीष तिवारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed