{"_id":"6849c3728c2fd5b203024d0c","slug":"here-was-no-electricity-for-three-days-angry-people-protested-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116296-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन दिन से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन दिन से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
Wed, 11 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के शिवालय वार्ड में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
कपकोट (बागेश्वर)। शिवालय वार्ड और तिरुवाण में तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट गया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
शिवालय वार्ड में सोमवार की तड़के पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इस वजह से वार्ड समेत तिरुवाण, चखतरी, पोथिंग गांव की सप्लाई बाधित हो गई। क्षेत्रवासियों ने विभाग से खतरा बने अन्य पेड़ों को भी कटवाने की मांग की। विभाग ने पोथिंग, चखतरी आदि की सप्लाई को सुचारु कर दी लेकिन अन्य स्थानों पर लॉपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार सुबह तक भी बिजली नहीं आने के बाद लोग सड़क पर उतर आए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन और प्रदर्शन किया। सभासद गणेश चंद्र तिरुवा, नीमा बिष्ट, हीरा जोशी, विपिन उपाध्याय, प्रकाश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, ललित जोशी गंगा धर्मशक्तू, मीना देवी आदि ने कहा कि बिजली नहीं होने से लोग, व्यापारी और विद्यार्थी परेशान हैं। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि मंगलवार शाम को भारी बारिश के कारण लाइन जोड़ने का काम रोकना पड़ा। बुधवार सुबह से काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।