फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Her medical report confirmed rape

मेडिकल रिपोर्ट में युवती के साथ दुराचार की पुष्टि

Mon, 28 Mar 2016 11:09 PM IST
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

विद्युत कंपनी में काम करने वाले युवक द्वारा बेहोशी की हालत में मिली छात्रा से मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

मालूम हो कि 26 मार्च की शाम को कपकोट में विद्युत कंपनी में काम करने वाले उड़ीसा निवासी नीलू के कमरे में बीए में पढ़ने वाली छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी।
विज्ञापन


छात्रा ने होश में आने के बाद युवक पर बाजार से उसे जबरन कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के बयान के बाद युवक पर छेड़छाड़ सहित पाक्सो की धारा लगाई थी। आरोपी युवक को रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि छात्रा को मेडिकल के लिए बागेश्वर जिला चिकित्सालय भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 में भी मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे कपकोट के थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 


घटना से महाविद्यालय के छात्रों में आक्रोश 
कपकोट। बीए की छात्रा के साथ हुई घटना से राजकीय महाविद्यालय कपकोट के छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने तहसीलदार एमएस बिरोड़िया को ज्ञापन सौंपकर इस तरह के तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष भरत कोरंगा, किरन उपाध्याय, पवन मेहरा, कमल, तारा गड़िया,  कमल, रंजना, रिया ऐठानी, दीपक गिरी आदि छात्र नेता शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed