{"_id":"57e568014f1c1b4f5aa82b99","slug":"her-father-beaten-to-resist-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के पिता को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के गाजली गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने घर में घुसकर लड़की के पिता के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए पटवारी को तहरीर सौंपी है।
गाजली गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्र का ही युवक उसकी बेटी को बुरी नजरों से देखता था। वह उसे आते-जाते समय परेशान करता था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गुरुवार की शाम को उसने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में घायल ग्रामीण ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी राजस्व पुलिस को तहरीर देकर गाली गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने युवती के पिता सहित अन्य लोगों पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। शुक्रवार की देर शाम तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। गाजली गांव पहुंचे पट्टी पटवारी कुंदन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।