{"_id":"5c587b75bdec2273a1356158","slug":"helmet-not-compulsory-it-is-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट मजबूरी नहीं, सड़क के लिए जरूरी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट मजबूरी नहीं, सड़क के लिए जरूरी है
Mon, 04 Feb 2019 11:20 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी लोकेश्वर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने जागरूकता रैली निकालकर शहरवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने सहित यातायात के अन्य नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को बागेश्वर में एसपी लोकेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट दोपहिया वाहन चालक की सुरक्षा के लिए जरूरी है उसे पुलिस के चालान से बचने के लिए महज ढोंग नहीं करना चाहिए। हमेशा मजबूत और गुणवत्ता वाला हेलमेट ही उपयोग करना चाहिए। वहां सीओ महेश उपाध्याय, कोतवाल तिलक राम वर्मा, टीएसआई भूपेश पांडे, दरोगा मदन लाल आदि थे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय में पुलिस, परिवहन, लोनिवि के अधिकारियों समेत विभिन्न स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। रैली में एसडीएम विवेक रॉय, एआरटीओ आलोक जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्य, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, डीईओ एचबी चंद, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, संतोष बगडवाल समेत जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या आदि विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने बताया कि दस फरवरी तक चलने वाले अभियान में वाहनों का तकनीकी प्रशिक्षण, वाहनों के प्रदूषण की जांच, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
वाहन चालकों का कराया मेडिकल परीक्षण
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने यहां गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वाहन चालकों का मेडिकल परीक्षण कराया। इस दौरान कुल 15 वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण किए गए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केके पांडे ने चालकों के आंखों की जांच की। एसएसआई धीरेंद्र पंत और एचपीयू के मो. यासीन ने सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।