फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Helicopter landing on the road

भटककर मोहली पहुंचे सीएम के हेलीकॉप्टर ने सड़क पर की लैंडिंग

Sat, 17 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। डीडीहाट से गणाईगंगोली को जा रहा मुख्यमंत्री हरीश रावत का हेलीकॉप्टर भटककर बागेश्वर के मोहली गांव में पहुंच गया। पायलट ने सड़क पर हेलीकॉप्टर को उतारा। करीब पांच मिनट तक रुकने के बाद मुख्यमंत्री गणाई गंगोली का कार्यक्रम रद्द कर देहरादून के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री का पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट और गणाईगंगोली क्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर डीडीहाट के मिर्थी हैलीपैड से गणाईगंगोली के लिए रवाना हुआ लेकिन उनका हेलीकॉप्टर गणाईगंगोली के बजाय बागेश्वर के रीमा क्षेत्र में पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके बाद पायलट ने मोहली गांव से होकर गुजरने वाली रीमा-पचार सड़क में हेलीकॉप्टर उतारा। जब मुख्यमंत्री ने फोन से लोकेशन जानी तो उन्हें रीमा क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया। बागेश्वर के एसडीएम एसएस राणा ने बताया कि उन्हें भी मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के मोहली गांव में उतरने की सूचना मिली है। ऐसा कैसे हुआ इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed