फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heli service did not run between Dehradun and Garuda.

Bageshwar News: देहरादून से गरुड़ के बीच नहीं चली हेली सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Heli service did not run between Dehradun and Garuda.
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी से देहरादून के बीच हेली सेवा का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। डेढ़ सप्ताह से शाम की उड़ान नहीं हो रही है। मंगलवार को दोनों सेवाओं के बाधित रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गरुड़ से रोजाना देहरादून और हल्द्वानी के बीच सुबह और शाम दो बार हेली सेवा का संचालन किया जाता है। हल्द्वानी की दोनों सेवाओं का संचालन नियमित रूप से चल रहा है। सोमवार तक देहरादून से सुबह की उड़ान तो पहुंच रही थी, लेकिन शाम की उड़ान बाधित थी। अब दोनों उड़ानों के प्रभावित होने से दून जाने वाले लोगों को सड़क मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है। चंदन कोरंगा, नंदन अल्मियां, प्रेम सिंह, विरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि हेली सेवा चलने के बाद से कारोबारियों, छात्र-छात्राओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को लाभ मिल रहा है। नियमित सेवा नहीं चलने से परेशानी उठानी पड़ती है। कंपनी को सेवा प्रभावित होने की सूचना पूर्व से देनी चाहिए। एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि संबंधित कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed