{"_id":"60d8aed78ebc3eb4404ad99b","slug":"heavy-vehicles-still-banned-in-shama-tejam-bageshwar-news-hld4291714166","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन बाद भी भारी वाहनों के लिए नहीं खुली शामा-तेजम सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन बाद भी भारी वाहनों के लिए नहीं खुली शामा-तेजम सड़क
विज्ञापन
बागेश्वर। शामा-तेजम, सिरलोनी-लोहागडी और तोली-बघर सड़क में 13 दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। सड़क बंद होने से इलाके में राशन आदि नहीं जा पा रहा है। शामा-तेजम सड़क पर केवल हल्के वाहन ही चल रहे हैं, भारी वाहनों के लिए सड़क अब भी बंद हैं। सड़क न खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
कपकोट-शामा-तेजम (राज्य मार्ग), सिरलोनी-लोहागड़ी और तोली-बघर (ग्रामीण मार्ग) सड़क बीते 15 जून को बंद हो गई थी। शामा-तेजम सड़क की दीवारें ढहने से सड़क संकरी हो गई है। तीन दिन पूर्व विभाग ने सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोला। भारी वाहनों के लिए सड़क अब भी बंद है। जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, शामा निवासी रणजीत सिंह धर्मशक्तू ने लंबे अरसे बाद भी सड़क न खुलने पर रोष जताया है। कहा कि सड़क बंद से इलाके में राशन आदि की किल्लत हो गई है। इन लोगों ने सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की है।
सिरलोनी-लोहागड़ी सड़क गोमती नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाधित है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गोमती नदी में लकड़ी के तने, कंकड़/पत्थर बिछाकर यातायात सुचारु करने के लिए अस्थायी पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार रात बागेश्वर में 45 मिमी बारिश
बागेश्वर। बागेश्वर में शनिवार रात 45 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण बागेश्वर-कपकोट सड़क पर मलबा आ गया। सड़क कई घंटे तक बाधित रही। बारिश के दौरान जिला मुख्यालय के ठाकुरद्वारा में दीवार ढह गई। इस कारण मार्ग बंद हो गया।