फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy Rain In Kapkot

कपकोट में भारी बारिश से मकान को खतरा, सड़कें भी हुई बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rain In Kapkot
जोखिम-बागेश्वर की भयूं-गुलेर सड़क पर मलबे में फंसे वाहन को ट्रैक्टर की सहायता से निकालना पड़ा। सं - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश से नुकसान का सिलसिला कम नहीं हुआ है। कपकोट तहसील क्षेत्र में रात के समय भारी बारिश होने से खर्ककानातोली गांव में मकानों को खतरा पैदा हो गया है। भयूं-गुलेर मोटर मार्ग पर कीचड़ और मलबा भरने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क में भी यात्रा करना खतरनाक हो रहा है। भारी बारिश के कारण कई दिनों बाद सरयू नदी भी उफान पर रही।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक को 37.50 मिमी बारिश हुई। गुलेर, खर्ककानातोली क्षेत्र में भारी बारिश होने से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। बाशनी तोक में हीरा सिंह पुत्र उछप सिंह के मकान के आगे जमीन खिसकने से घर खतरे की जद में आ गया है। अन्यत्र सुविधा नहीं होने से पीड़ित परिवार को खतरा उठाकर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से कपकोट तहसील की कपकोट-पिंडारी, भयूं-गुलेर और नामतीचेटाबगड़ मोटर मार्ग पर यातायात बाधित रहा। विभाग की टीम ने भयूं-गुलेर सड़क पर यातायात सुचारु कराने की बात कही है, हालांकि सड़क में जमा कीचड़ के वाहनों की आवाजाही में बाधक बन रहा है। छोटे वाहनों के टायर कई स्थानों पर कीचड़ में फंस रहे हैं। जिन्हें निकालने के लिए ट्रैक्टर या भारी वाहन की मदद लेनी पड़ रही है। वहीं नामतीचेटाबगड़ मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर-गिरेछीना-सोमेश्वर मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बिजोरी और द्वारिकाछीना के पास सड़क खराब होने से वाहनों की आवाजाही के लिए खतरा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। भारी बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 866.90 मीटर तक जा पहुंचा।
इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि बंद सड़क को खोलने का काम चल रहा है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी।

आपदा प्रबंधन कार्यालय का फोन हुआ खराब
बागेश्वर। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय का लैंडलाइन फोन नंबर 05963-220197 खराब हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि बीएसएनएल विभाग तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास कर रहा है। जब तक वह नंबर बंद रहेगा, लोग आपदा संबंधी शिकायत या सुझाव 05963-220196, 8859223535, 7536827373 और 9634912152 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed