फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy rain in Dharamghar area, power failure

Bageshwar News: धरमघर क्षेत्र में तेज बारिश, बिजली गुल

Sun, 19 May 2024 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 19 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Dharamghar area, power failure
बागेश्वर। शनिवार को जिले के धरमघर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर से आसमान बादलों से घिरने लगा था। शाम करीब पांच बजे से तेज हवाओं के साथ कपकोट के साथ ही जिला मुख्यालय में बूंदाबांदी हुई। शाम करीब सात बजे धरमघर, दुगनाकुरी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। वहीं जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान काफी तेज हवाएं चल रही थी। मौसम में आई तब्दीली के कारण तापमान में गिरावट आ गई। शनिवार दोपहर बाद तक मौसम में काफी गर्मी थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में आई तब्दीली के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई। संवाद
विज्ञापन


कौसानी, गरुड़, बैजनाथ में बारिश, गर्मी से राहत

गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, गरुड़, बैजनाथ में अपराह्न बाद तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगलों में लगी आग बुझ जाने से सैलानियों को हिमालय पर्वत के साफ-साफ दर्शन हो हुए। तहसील क्षेत्र में शनिवार को दिन में भीषण गर्मी पड़ी। दोपहर बाद एकाएक मौसम बदल गया। बारिश की तेज बौछारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गढ़खेत और बैजनाथ रेंज के जंगलों में लगी आग एकदम बुझ गई है। पर्यटकों को यहां से हिमालय पर्वत के साफ-साफ दर्शन हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed