{"_id":"5ac7b27f4f1c1bc3618b5e2d","slug":"heavy-rain-in-bageshwar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से कैलखुरिया नाले का पानी बढ़ा, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से कैलखुरिया नाले का पानी बढ़ा, अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ओलों से पटी बागेश्वर की सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से यहां कैलखुरिया नाले का पानी बढ़ गया। इससे आसपास रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। महेश खेतवाल ने बताया कि कैलखुरिया नाले में सुरक्षा का काम चल रहा था। बारिश से पानी बढ़ने के कारण वह बह गया। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने बताया कि तेज बारिश से नाले का कुछ पानी बढ़ गया। वहां किसी प्रकार कोई नुकसान की सूचना नहीं है। उधर आरे नाले का मलबा पिंडारी सड़क में भर गया।
मलबे में एक स्कूटी फंस गई जबकि सड़क के दोनों ओर देर तक वाहन फंसे रहे। एसडीएम ने बताया रात में ही जेसीबी से सड़क खोलकर यातायात सुचारु किया गया। इसी सड़क के काभड़भ्योल के समीप भी मलबा भर गया। उधर कपकोट ब्लॉक के फरसाली, बागेश्वर के कठायतबाड़ा और आरे गांव में तेज बारिश के साथ ही भारी ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं, जौ और मसूर के साथ ही शाकभाजी चौपट हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह पुतलिया ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
बागेश्वर में 10, कपकोट में 7.30 एमएम बारिश
बागेश्वर। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को बागेश्वर ब्लॉक में 10 एमएम तो कपकोट में 7.30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि गरुड़ ब्लॉक में बारिश नहीं हुई।