फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy rain douses forest fires; relief from sultry heat.

Bageshwar News: झमाझम बारिश से वनाग्नि शांत, उमसभरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 09 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain douses forest fires; relief from sultry heat.
बागेश्वर। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी उमसभरी भीषण गर्मी और जंगलों में भड़की वनाग्नि से जूझ रहे जिलावासियों को कुदरत ने बड़ी राहत दी। शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काले बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम बारिश से जहां पिछले कई दिनों से सुलग रहे जंगलों की आग पूरी तरह शांत हो गई, वहीं वातावरण में आई ठंडक से लोगों को उमसभरी तपिश से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में हुई बारिश को काश्तकारों ने खेती-किसानी के लिए लाभदायक बताया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के लिए उन्होंने जो नर्सरी तैयार की थी, वह भीषण गर्मी और पानी की कमी के चलते सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। इस बारिश ने सूखती हुई नर्सरी में एक तरह से नई जान फूंकने का काम किया है। जिले के दुग-नाकुरी और कांडा तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस तेज बारिश के चलते दुग-नाकुरी क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही, उमस और घुप अंधेरे के बीच बिजली न होने से स्थानीय उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed