{"_id":"597777c64f1c1b15348b463c","slug":"heavy-rain-closes-eight-roads-in-bageshwar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बागेश्वर जिले की आठ सड़कें बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बागेश्वर जिले की आठ सड़कें बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मलबे से बंद बालीघाट-रीमा-धरमघर सड़क बंद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में सोमवार की रात मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह मलबा आने से आठ सड़कें बंद हो गईं। बालीघाट-दोफाड़-धरमघर सड़क पर मलबा और पेड़ आने से छह घंटे यातायात ठप रहा। जेसीबी द्वारा मलबा साफ करने के बाद आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन
सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। बारिश से बालीघाट-दोफाड़-धरमघर सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पेड़ आ गए। इससे वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोगों को वाहन बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
दिन में करीब 12 बजे जेसीबी से मलबा और पेड़ हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। इसके अलावा ओखड़ानी-लोहारचौरा, कंधार-रीठातल्ला, परकोटी-सिरकोट, कन्यालीकोट-जगथाना, कपकोट-पिंडारी और कौसानी-भतेड़िया सड़क बंद है।
विज्ञापन
पिंडारी के लिए रीठाबगड़ रूट से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। कौसानी में भतेड़िया को जाने वाली सड़क के धंसने से होटल और भवनों को खतरा बना हुआ है। सड़क बंद होने से भतेड़िया के लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की भी किल्लत हो रही है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कोरंगा, ग्राम प्रधान रवि नेगी, राजेंद्र राम, हरीश जीना सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही सड़क खोलने की मांग की है।