फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   heavy loss during pitra paksh

पितृ पक्ष में बाजार में सुनसानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
heavy loss during pitra paksh
पितृपक्ष में बागेश्वर के बाजार में छाया सन्नाटा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। श्राद्ध पक्ष में नगर के बाजार ग्राहकों से लगभग खाली हैं। लोगों का मानना है कि पितृ पक्ष में खरीदारी में खरीदारी करना अशुभ होता है। इस कारण ग्राहकों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। नगर के चौक बाजार, दुग बाजार, कत्यूर बाजार, माल रोड, स्टेशन रोड, तहसील रोड, नुमाइशखेत रोड की बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है। इससे बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, जूते समेत अन्य कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
श्राद्ध में शुभ कार्य होते हैं वर्जित
पितृ पक्ष में पितरों के नाम से ही दान, सेवा आदि के कार्य करने चाहिए। साथ ही नई वस्तुओं की खरीदारी के अलावा कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। इस कारण कम लोग ही नई चीजों की खरीदारी करते हैं। - गणेश दत्त जोशी, पंडित
विज्ञापन

----
पुरानी पीढ़ी आज भी परंपरा से जुड़ी
श्राद्ध में बाजार में खरीदारों की संख्या में कमी आई है। युवा पीढ़ी भले ही पितृ पक्ष में नई वस्तुओं की खरीदारी करना वर्जित नहीं मानती हो, लेकिन पुरानी पीढ़ी आज भी इस परंपरा से जुड़ी है। इस कारण ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। - कमल साह जगाती, व्यवसायी, चौक बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नवरात्र में लौटेगी बाजारों में रौनक
28 सितंबर को श्राद्ध पक्ष संपन्न होगा। 29 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में बाजार में रौनक लौटेगी। नवरात्र में नई वस्तुओं की खरीदारी, मकान की नींव आदि कार्य शुभ माने जाते हैं। व्यवसायी नवरात्रों की तैयारी में लगे हैं। उन्हें नवरात्र में बाजारों के गुलजार रहने और बाजार की रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed