फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heard the problems of the disaster affected after walking 11 km

11 किमी पैदल चलकर जानी, आपदा प्रभावितों की परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Heard the problems of the disaster affected after walking 11 km
बागेश्वर। करीब 11 किमी पैदल चलकर आपदा प्रभावित गांव काफलीकमेड़ा पहुंचे कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ब्लॉक प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों के साथ बंद मोटर मार्गों का निरीक्षण कर उन्हें जल्द खुलवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

काफलीकमेड़ा गांव में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि ने काफी नुकसान पहुंचाया है। गांव को जाने वाला मोटर मार्ग तुड़तुड़िया के पास भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया है। इस कारण गांव के लिए पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। आपदा का जायजा लेने गांव पहुंचे प्रमुख को ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश और निर्माणाधीन मोटरमार्ग के मलबे से गांव में मकान, खेत, घराट, पंचायतघर, विद्यालय, पैदल रास्तों और पुलिया को नुकसान पहुंचा है। सड़क के मलबे से खड़क सिंह की चक्की, गोशाला, मुर्गीबाड़ा और खेत पूरी तरह दब गए हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। गांव के ग्वातोली तोक में 12 और टोपिला तोक में तीन आवासीय मकान खतरे की जद में हैं। इनमें रहने वाले परिवार भय से दूसरे के मकानों में रात बिता रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रमुख से आपदा पीड़ितों को जल्द मदद मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

काफलीकमेड़ा के बाद प्रमुख दानू ने सलिंग गांव के भैंसखाली तोक में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावितों की परेेशानी सुनी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया, क्षेपं सदस्य चामू देवली, राजस्व उपनिरीक्षक बी बोरा, एई सुरेश जोशी, जेई मनोज भट्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी कैलाश गोस्वामी, वीडीओ ईला जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed