फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health : people will get benefit.

Bageshwar News: जिले डेंगू के तीन मरीज अब भी भर्ती

Wed, 13 Sep 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 13 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health : people will get benefit.
बागेश्वर। जिले में डेंगू बुखार का खतरा है। जिला अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। डेंगू के अलावा सामान्य बुखार और पेट संबंधी बीमारियों से भी लोगों की परेशानी बढ़ रही है। डाक्टर लोगों को घर के आसपास जमा पानी को साफ करने और मच्छरों से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए पांच बेड का अस्पताल बनाया गया है। अब तक जिला अस्पताल में जांच कराने वाले 10 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दो मरीजों का पूर्व में इलाज चला था। वर्तमान में तीन पुलिस कर्मी भर्ती हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. चंद्रमोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि कुछ मरीजों में डेंगू के सामान्य लक्षण मिले थे जिनका घर में इलाज चल रहा है। अधिक गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत सामान्य है। अधिकतर मरीज बाहर से संक्रमित होकर आए थे। एक-दो स्थानीय लोगों में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। डेंगू के अलावा सामान्य बुखार फैल रहा है। जिला अस्पताल में जांच कराने वाले अधिकतर लोग बुखार और पेट संबंधी समस्या लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि डेंगू के कुछ मामले आ रहे हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था है। लोगों को बचाव के इंतजाम करने हैं। बीमार होते ही जल्द डाक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed