फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health news: vaccination will be done.

Bageshwar News: यूविन एप की मदद से होगा गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Health news: vaccination will be done.
बागेश्वर। कोविड टीकाकरण को आसान बनाने में कोविन एप की भूमिका अहम रही थी। अब गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के टीकाकरण में भी कोविन की तर्ज पर बना यूविन एप महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। बुधवार से यूविन एप की सहायता से जिले में टीकाकरण की शुरूआत होने जा रही है। नौ केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यूविन एप की मदद से गर्भवती महिला या शिशुओं के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है। एप में सारी जानकारी रहने से टीकाकरण कार्ड की भूमिका भी समाप्त हो जाएगी। महिलाओं को कार्ड को संभालकर रखने या टीकाकरण की तारीख याद रखने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि यूविन एप में गर्भवती महिला के पंजीकरण, टीकाकरण, नवजात शिशु के पंजीकरण, टीकाकरण के रिकॉर्ड को रखने में मदद मिलेगी। टीकाकरण के लिए सीएससी बैजनाथ, सब सेंटर धैना, डुंगलोट, तिलसारी, पालड़ीछीना, पंद्रहपाली, हड़बाड़, हरसीला, वाछम में केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और 0-5 साल तक के शिशुओं को लगने वाले जरूरी टीके लगाए जाएंगे। जल्द टीकाकरण केंद्रों के दायरे को बढ़ाया जाएगा और पूरे जिले में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed